inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

झारखंड की राजनीति में उठापटक, मरांडी की भाजपा में वापसी, नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे झारखंड के

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज 20 हजार समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया इसी के साथ उनकी नई पार्टी झाविमो का भाजपा में विलय हो गया, उन्हें झारखंड का नया भाजपा प्रदेशअध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मरांडी के साथ झाविमो के कई पदाधिकारी भी भाजपा की सदस्यता ली।

गौरतलब है कि बाबूलाल मरांडी 14 साल बाद भाजपा में घर वापसी किया. 2006 में भाजपा से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी बना ली थी. हालांकि उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उनकी पार्टी का प्रदर्शन लगातार गिरता गया. झारखंड विधानसभा चुनाव 2009 में 11, 2014 में 8 और 2019 में पार्टी को तीन सीटों पर ही जीत मिली.

चर्चा है कि भाजपा में झाविमो के विलय के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है आपको बता दें झारंखड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे।

गौरतलब हो किबाबूलाल की घर वापसी के बाद झारखंड में बीजेपी की सियासत में आमूल-चूल बदलाव हो सकता है. राज्य में एक आदिवासी चेहरे की तलाश कर रही बीजेपी को बाबूलाल मरांडी के रूप में एक ऐसा नेता मिल गया है, जिसकी जड़ें संघ से जुड़ी है. जो झारखंड की राजनीति का जाना-माना नाम है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button