छत्तीसगढ़

सरगुजा – अनलॉक के बावजूद नही मिली साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति, रोजगार की समस्या हुई व्यापारियों के सामने खड़ी

सोनु केदार सरगुजा – कोरोना संक्रमण से जनजीवन प्रभावित हो चुका है वही संक्रमण को रोकने के लिए कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया गया था, जो संक्रमण के कम होते ही अनलॉक कर दिया गया अनलॉक होने के बाद भी रोजगार के कई काम प्रभावित हुए है। अम्बिकापुर में भी साप्ताहिक हाट बाजार लगाने वाले लोग अब परेशान नजर आ रहे हैं। रोजगार की परेशानी और अनलॉक होने के बाद भी हाट बाजार लगाने की अनुमति नहीं मिल पा रहा हैं।

सप्ताहिक हाट बाजार में दुकान लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों के द्वारा जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपा गया है मगर अब तक इन को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है आज पुनः साप्ताहिक हाट बाजार लगाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है व्यापारियों ने बताया जीवन यापन का इनका एक साधन सप्ताहिक हाट बाजार पर निर्भर है जिनसे वह अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं।

कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण साप्ताहिक हाट बाजारो को बंद कर दिया गया है जिससे लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है,जिसे पुनः चालू कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर हरभजन खोलने की अनुमति मांगी गई है जिससे वे अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

Related Articles

Back to top button