देश विदेशमध्यप्रदेश

7 सालों से बॉयफ्रेंड बनाता रहा शारीरिक संबंध, शादी के लिए जब युवती ने बनाया दबाव फिर किया ये….

जबलपुर जिले से एक हैरान कर देंने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर भेड़ाघाट के पंचवटी स्थित होटल आदर्श में शारीरक शोषण किया। इसके बाद जब युवक ने शादी से इनकार किया, तो युवती ने इस मामले की रिपोर्ट पनागर थाने में दर्ज कराई।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर असल कायमी के लिए केस डायरी भेड़ाघाट थाने को भेज दी जहां पुलिस ने गुरुवार को मामले की कायमी की। पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय एक युवती प्रायवेट नौकरी करती थी एवं साल 2014 में उसकी मुलाकात कंदरा खेड़ा निवासी करण अवस्थी से हुई। करण ने युवती को शादी का झांसा दिया। उसके बाद वह उसे 21 जून 2014 को भेड़ाघाट के पंचवटी स्थित होटल आदर्श लेकर पहुंचा। वहां युवती से बलात्कार किया।

इसके बाद करण ने कई बार उसे अपनी हवस का लगातार शिकार बनाया पर जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कुछ दिनों पूर्व शादी की बात से इनकार कर दिया इतना ही नही युवती को अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी ब्लॉक कर दिया। बताया जा रहा कि युवक कई सालों से झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। मामले में युवती पनागर थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button