पांडुका वन परिक्षेत्र में पानी की तलाश में भटकता जंगली भालू गांव में घुसा, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- पांडुका में पिछले एक सप्ताह से जंगली भालुओं की दस्तक ने ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। गांव के नजदीक बोहार फल, छिंद खाने के च-र में देर शाम तक भालू मंडराते ग्रामीण देख चुके हैं और रात होते ही संदिग्ध जंगलों में जाने से परहेज कर रहे हैं।

पाण्डुका वन परिक्षेत्र के ग्राम तौरेन्गा में शाम को अचानक से एक भालू पहुंच आया। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।गर्मी में वन्य प्राणी भी बेहाल हैं। इस भीषण गर्मी में नदी नाले सूखने लगे हैं। ऐसी स्थिति में जंगल में भी पानी की भारी कमी हो गई है। बताया जा रहा है कि पानी की तलाश में गांव के करीब पहुंचा भालू।

वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जानवर पानी की तलाश में जंगल से निकलकर गांव के करीब स्थित जलाशयों तक भी पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को वन विभाग ने अलर्ट कर दिया है। विभाग का कहना है कि पानी की तलाश में जलाशयों तक पहुंच रहे जानवरों से किसी प्रकार की छेड़खानी ना करें। जानवर पानी पीकर वापस जंगल में ही लौट जाएंगे। अनावश्यक छेड़छाड़ करने पर वन्य प्राणी आक्रामक हो सकते हैं।




