Breaking News

खारुन नदी के एनिकट में शिक्षक सहित बहे 4 लोग, घंटों बाद भी कोई पता नहीं |


धरसीवां इलाके में एक शिक्षक सहित तीन ग्रामीणों के खारुन एनीकट में बहने से गांव में मातम छा गया है. बहने वालों में शिक्षक लखन लाल बंजारे (58), हरजीत भारती (15) और शेखर बंजारे (28) शामिल हैं. ये तीनों एक ही परिवार के हैं. घंटों बाद भी तीनों के शव नहीं मिले है. रेस्क्यू टीम लगातार खोजबीन कर रही है.

यह घटना सोमवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे की है. जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय शिक्षक लखन लाल बंजारे, उनका नाती 15 वर्षीय हरजीत भारती और बड़े भाई का लड़का 28 वर्षीय शेखर बंजारे तीनों मुर्रा एनीकट के ऊपर से जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि एनीकट के ऊपर से जा रहे पानी के तेज बहाव में तीनों बह गए. घटना के बाद से ही ग्रामीण उन्हें खोजने में लगे रहे, लेकिन घंटों बाद भी पानी में तीनों नहीं मिले. दोपहर बाद पुनः गोताखोर खोजबीन भी जुटे हैं.





Related Articles

Back to top button