जरा हटके
नन्हे से कछुए को जान से मारने बाघ ने लगाई ताकत, विडियो देख सहम जाएंगे आप

सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें जंगल के शिकारी जानवर खुद का पेट भरने के लिए दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विडियो में एक शिकारी बाघ छोटे से कछुए को मौत के घाट उतारने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है और वो पानी में छलांग मारकर कछुए का काम तमाम कर देता है. वीडियो रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान का बताया जा रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर jayanth_sharma नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है–




