मध्यप्रदेश

ग्वालियर में एंटी माफिया मुहीम, खनन माफिया पर लगाया 16 करोड़ का जुर्माना

ग्वालियर में माफिया मुहिम के तहत खनन माफिया के खिलाफ प्रदेश की संभवत सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसमें ग्वालियर जिले के खनन माफिया पर जिला प्रशासन की टीम ने 16 करोड़ 5लाख का जुर्माना किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर ग्वालियर ने माइनिंग ऑफिसर की रिपोर्ट के आधार पर किया है ।

मामले में कार्रवाई के तहत बिलौआ थाना क्षेत्र में माफिया के रूप में सक्रिय काले पत्थर की खदान खदान चलाने वाले लक्ष्मण चौरसिया के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि ओम स्टोन क्रशर ने अपनी लीज की खदान के अलावा सरकारी जमीन से काला पत्थर का भारी मात्रा में दोहन किया था। जिसकी जांच माइनिंग ऑफिसर ग्वालियर से करवाई गई थी और माइनिंग ऑफिसर की रिपोर्ट के बाद इस पर कार्रवाई की गई है।

खनन माफिया पर 16 करोड 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिला प्रशासन ने बिलौआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत चल रही सैकड़ों खदानों में हो रहे अवैध उत्खनन पर भी बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

https://inh24.com/husband-killed-wife-lover-in-kawardha-chhattisgarh/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button