inh24मनोरंजन

ब्रेकिंग – सारा के साथ रिलेशनशिप में थे सुशांत, करीबी दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई –  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से हर दिन इस केस में नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी लगातार उनके केस को लेकर चल रही बहस का हिस्सा बन रहे हैं. इसी बीच अब दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल हाओकिप ने दावा किया है कि 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ के प्रमोशन के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। सैमुअल हाओकिप के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।

इतना ही नहीं, इस रिलेशनशिप के टूटने की वजह भी सैमुअल ने बताई है। दरअसल, सैमुअल होकिप ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘मुझे याद है कि केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सुशांत और सारा को पूरी तरह से प्यार हो गया था। दोनों को अलग करना मुश्किल था। दोनों बहुत ही प्योर और बचपन की मासूमियत से भरे हुए थे। सुशांत और सारा में एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान था, जो आजकल रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।’ सैमुअल होकिप ने आगे लिखा- ‘सारा, सुशांत के साथ उनके जीवन में मौजूद परिवार, दोस्त और स्टाफ सभी का सम्मान करती थीं।

मुझे आश्चर्य है कि सोनचिरैया के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। वहीं, अपनी पोस्ट में सैमुअल ने एक सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, ‘क्या वो बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी भी तरह के बनाए गए दबाव के कारण हुआ था?’ इस पोस्ट के बाद फैंस का ध्यान अब सारा अली खान पर जा रहा है क्योंकि सुशांत की मौत के बाद सारा ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

https://www.instagram.com/p/CEGPebPh3Wz/

बता दें कि इससे पहले सैमुअल ने अपनी पोस्ट में रिया चक्रवर्ती पर भी एक पोस्ट किया था। जिसमें सैमुअल ने रिया को सुशांत और उनकी बहन में होने वाली परेशानियां की वजह बताया था। सैमुअल होकिप ने यह भी बताया था, ‘मैं सुशांत और उनकी बहन के बीच हुई बहस के बारे में जानता हूं क्योंकि मैं घर में मौजूद था। लेकिन अबतक मुझे इसका कारण नहीं पता था अभी मीडिया से इस तर्क का पता चला है। सुशांत इसके काफी परेशान हो गए थे और उसके बाद प्रियंका दीदी भी दिल्ली छोड़कर चली गईं।

Related Articles

Back to top button