छत्तीसगढ़

10वीं पास के लिए निकली है कई पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

यदि आप भी बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में है तो कृपया उक्त भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने हेतु आवेदन अवश्य करें। 10 वीं , 12 वीं पास अभ्यर्थियों हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के अंतर्गत नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

स्वच्छ भारत मिशन छत्तीसगढ़ विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक श्रेणी 03, कंप्यूटर प्रोग्रामर एवं विषय विशेषज्ञ के पदों में भर्ती होना है। उक्त पदों में नौकरी हेतु आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी कृपया नीचे दिए गए विभागीय नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

निम्न पदों में होगी भर्ती –

डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक श्रेणी 03

कंप्यूटर प्रोग्रामर

विषय विशेषज्ञ

आरक्षणवार पद विवरण नीचे विभागीय नोटिफिकेशन में देखें।

निर्धारित वेतनमान – उक्त सभी पदों हेतु भिन्न – भिन्न वेतनमान निर्धारित है। चयन होने वाले अभ्यर्थियों को पद अनुसार निम्नानुसार प्रतिमाह वेतन भुगतान किया जायेगा।

डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक श्रेणी 03 – 12000 रु.

कंप्यूटर प्रोग्रामर – 25000 रु.

विषय विशेषज्ञ – 40000 रु.

महत्वपूर्ण तिथियां –

आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि – 10 अगस्त 2020 से

आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 अगस्त 2020 तक।

निर्धारित आयु सीमा – उक्त पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की निर्धारित आयु सीमा 01 जनवरी 2020 की स्थिति में न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु में नियमतः छूट की प्राथमिकता होगी।

निर्धारित शैक्षणिक अर्हता – आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास पद अनुसार निम्नानुसार शैक्षणिक अर्हता होनी चाहिए –

डाटा एंट्री ऑपरेटर सहायक श्रेणी 03 – मान्यता प्राप्त संस्था से 12 वीं उत्तीर्ण अथवा 10 वीं उत्तीर्ण एवं एकवर्षीय डिप्लोमा किया हो।

कंप्यूटर प्रोग्रामर – मान्यता प्राप्त संस्था से बीटेक, बीई आदि।

विषय विशेषज्ञ – मान्यता प्राप्त संस्था से बीटेक, बीई एवं अनुभव आवश्यक है।

टीप – विभागीय नोटिफिकेशन , विज्ञापन पढ़ने के बाद एवं अच्छे से जांचपड़ताल करने के बाद ही आवेदन करें।

विभागीय नोटिफिकेशन यहाँ देखें।

महत्वपूर्ण नोट – उपरोक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु समस्त नियम एवं शर्तों के अध्ययन, आवेदन प्रारूप सहित सम्पूर्ण विस्तारित वर्णन हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विभागीय वेबसाइट – www.sbmgcg.in अथवा www.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते है।

Related Articles

Back to top button