inh24मनोरंजन

सपना चौधरी ने स्टेज पर इस गाने में किया धमाकेदार डांस, Video ने मचाई धूम

सपना चौधरी जब परफॉर्म करने पहुंचती हैं तो उनसे पहले भारी संख्या में भीड़ उन्हें देखने पहुंच जाती है. भोजपुरी और हरियाणवी फिल्मों में अपने काम से धूम वाली सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सपना चौधरी इस वीडियो में हरियाणवी गानों पर स्टेज पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे फैन्स उनके डांस वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे.

read also,,छत्तीसगढ़ – अभी बंद ही रहेंगे स्कूल और कॉलेज, अनलॉक-5 में भी नहीं मिली खोलने की अनुमति

इस डांस को कितना पसंद किया जा रहा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को त्रिमूर्ति कैसेट्स यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. सपना चौधरी का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

Related Articles

Back to top button