डोंगरगढ़ गौ सेवा के कार्य मे लगे है हनुमान भक्त समिति के हिमांशु गुप्ता बने गौसेवा प्रभारी
महेंद्र शर्मा बंटी – धर्म नगरी डोंगरगढ़ में गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती आ रही श्री हनुमान भक्त युवा समिति की टीम करोना काल में भी गौ सेवा का कार्य बढ़-चढ़कर कर रही है प्रतिदिन गौ सेवक घायल गौमाता का उपचार व मृत गौ माता का अंतिम संस्कार का कार्य जारी है इसमें कुछ दिन पूर्व ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन से ठोकर लगी गौ माता का व इंद्ररानगर,कालकापारा,बुधवारीपारा,दन्तेश्वरी पारा में घायल गौ माता का उपचार किया व बंगाली पारा में पुराने सेफ्टीक टैंक में गिरी गौमाता को निकला व आये दिन केदार बड़ी खैरागढ़ रोड में घायल हो रही गौ माता का उपचार कार्य कर रहे है स्थानीय पशु चिकित्सक के डा. रमेश जगनायक एवं डॉ. बसंत नेटी ,डॉ. कमल गुप्ता, डॉ कन्हैया का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता आ रहा है।

साथ ही समिति समय समय पर स्थानीय लोगो को भी गौ सेवा का महत्व व समिति के साथ जुड़ कर सेवा कार्य करने के लिए भी आग्रह करति है जिससे सेवा कार्य सुचारू रुप से चल सके। जन सहयोग से गौ सेवा का कार्य विगत 6 वर्षों से हनुमान भक्तो के द्वारा जारी है। समिति उन सभी सहयोगियों के हिर्दय से आभार व्यक्ति करती है जिन्होंने गौ सेवा के लिए तन मन धन से निरन्तर सहयोग प्रदान करते आ रहे है।

डोंगरगढ़ क्षेत्र में घायल गौ वंश के उपचार हेतु समिति के सदस्य हिमांशु गुप्ता को गौसेवा प्रभारी बनाया गया है। जिनकी कार्य कुशलता बेहद सराहनीय है। समिति के सभी सदस्यो ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।




