inh24छत्तीसगढ़

एसपी ऑफिस के सामने मां बेटी ने केरोसिन डालकर की आत्महत्या की कोशिश जानें पूरा मामला..

कवर्धा में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मां बेटी ने एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह की कोशिश की। कुंडा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आत्मदाह का मन इसलिए बना लिया, क्योंकि उनका सौतेला बेटा उनके साथ लगातार मारपीट कर रहा है। आरोप है कि सौतेले बेटे द्वारा संपत्ति हड़पने के लिए किए जा रहे प्रताड़ना की सूचना उन्होंने कई बार कुंडा थाने में दी, लेकिन कुंडा थाने की पुलिस आरोपी को बचा रही है। आरोप यह भी है कि कुंडा पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का झूठा कारण गढ़ रही है। इसीलिए वे तंग आकर एसपी ऑफिस के सामने आत्मदाह कर रहे हैं। उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की। रास्ता चलते लोगों ने उन्हें बचा लिया। अब उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

Related Articles

Back to top button