छत्तीसगढ़

कांग्रेस के राष्ट्रिय अधिवेशन से पहले ईडी की रेड, सीएम भूपेश करेगें प्रेस कांफ्रेंस


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कई बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के छापों पर अब राजनीति गरमाने के आसार हैं. सीएम भूपेश बघेल इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं. जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक वे वर्तमान सम सामयिक मुद्दों पर बात करेंगे. हालांकि, यह तय माना जा रहा है कि वे केंद्रीय एजेंसियों के राजनीतिक उपयोग के मामले में हमला बोलेंगे. प्रेस कांफ्रेंस ढाई घंटे बाद सुबह 11 बजे होगी।

बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बड़े नेता छत्तीसगढ़ में जुट रहे हैं. 24 फरवरी से अधिवेशन की शुरुआत होगी और इससे पहले सोमवार को तड़के ईडी की टीमों द्वारा करीब आधा दर्जन नेताओं के घरों पर छापेमारी की खबर आ रही है.

जिन नेताओं के यहां छापे की खबर है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी आदि शामिल हैं. फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आकमेटी वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग की ओर से भी छापे की जानकारी नहीं होने की बात कही गई है.



Related Articles

Back to top button