कवर्धा – देहव्यापार पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पुरुष सहित तीन महिला गिरफ्तार, मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में देहव्यापार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष सहित महिला को गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली अंतर्गत घुघरी अटल आवास के पास का है। जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निर्माणाधीन मकान में छापेमार कार्रवाई कर मौके से एक युवक और तीन अलग-अलग कमरे से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़िए – रायपुर – परिवार के सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामुहिक आत्महत्या से हड़कंप
गिरफ्तार महिला में से एक रायपुर की रहने वाली है और दो बिलासपुर की निवासी बताई जा रही हैं। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ के बाद सखी सेंटर में भेजा है। वहीं एमबी पटेल, टीआई सिटी कोतवाली कवर्धा का कहना है कि घुघरी के अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी जिस पर आज छापामार कार्रवाई किया गया है और जांच जारी है।
यह भी पढ़िए – पाद और डकार से खत्म होगी पृथ्वी, 200 साल में धरती पर इतनी बदबू हो जाएगी कि लोगों का सांस लेना होगा मुश्किल, शोध में चला पता
इसके पहले बीते अप्रैल में छत्तीसगढ़ के ही भिलाई स्थित चर्चित सूर्या मॉल के एक स्पॉ सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा ने जब स्पॉ सेंटर पर रेड मारी, तो वहां से 8 कोलकाता और बांग्लादेशी लड़कियां कुछ लोगों के साथ संदिग्ध हालत में मिली थीं। बता दें कि सूर्या मॉल भिलाई का प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां कई बड़ी कंपनियों के शोरूम, सिनेमा हाल और रेस्टोरेंट हैं।




