दर्दनाक हादसा: पहले तो बच्ची के पैर को कुचला फिर सर पे चढ़ाया और फ़िर…

हरियाणा। पानीपत में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक महज साढ़े चार साल के बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।मासूम को पहले तो टैंपों चालक ने टक्कर मारी, जिससे उसका पैर कुचल दिया जिसके बाद वह गाड़ी को पीछे करने लगा तो गाड़ी सिर के उपर से निकल गई। बच्ची की हादसे के बाद मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने गुस्से में पूरी सड़क पर जाम लगा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार साढ़े चार साल की बच्ची ईशा ट्यूशन से घर लौट रही थी। वहीं सामने से एक टैंपों आ रहा था जो गैस सिलेंडरों से भरा हुआ था। जिसने बच्ची को कुचल दिया।वहीं गुस्से में हुए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची बच्ची की मां वहीं अचेत हो गई। जिसे कंधे पर उठाकर ले जाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
यूपी का रहने वाला है परिवार
उत्तर प्रदेश में बागपत के पिछोकरा का जयवीर पिछले कुछ सालों से यहीं पर रह रहा था। वह अपने परिवार दो बेटों व एक बेटी और पत्नी के साथ पानीपत स्थित अर्जून नगर में रहता था।जयवीर ने बताया कि बड़ा बेटा विवेक छह साल और छोटा बेटा विकास दो साल का है। वह फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है। बीते दिन उसकी बेटी ईशा सुबह करीब साढ़े 11 बजे ट्यूशन से वापस घर लौट रही थी।परिजनों ने बताया कि टैंपों चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसने बच्ची को कुचल दिया। चालक ने पहले बच्ची का पैर कुचला फिर गाड़ी पीछे करने लगा तो सिर पर चढ़ा दी। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।




