पहले पत्नी ने की खुदकुशी फिर पति ने भी दे दी जान, पति पत्नी की मौत से पसरा मातम

बांदाःशहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में शुक्रवार शाम पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है पति-पत्नी में विवाद हो गया था, जिस पर महिला ने पहले खुदकुशी की और उसके बाद पति ने भी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि रामरूप व प्रीती का शुक्रवार की दोपहर अपने घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि प्रीती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. परिजन उसे लेकर आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया. कानपुर ले जाते समय प्रीती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसके बाद पति ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
मृतका के पिता व मां ने बताया कि ‘हमारी बेटी प्रीति ने अपने पति से झगड़ा होने के बाद पहले जहरीले पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद हमारे दामाद रामरूप ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. इनके तीन बच्चे हैं, जिसमें एक बेटी 6 साल की, दूसरी बेटी 3 साल की और एक 6 महीने का दुधमुहा बेटा है।
loadedअपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ‘मवई गांव में पति-पत्नी के द्वारा जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिली थी. इसके बाद हम मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जांच पड़ताल की. प्रथम दृष्टया यह बात सामने निकलकर आई है कि मृतक रामरूप शराब के नशे में था और पति-पत्नी में आपस में विवाद हो गया था. इसके बाद इन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पति-पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि इनका आपस में विवाद होता रहता था। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी: ASP लक्ष्मी निवास मिश्रा, बांदा, यूपी (13.01) pic.twitter.com/jrkku7rdbo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




