हरिद्वार – जहरीला फली खाने से 3 बच्चों की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

उत्तराखंड: हरिद्वार में जहरीला पानवाड़ फली खाने से 3 बच्चों की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। जंगल में एक जहरीली फली खाने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है. सभी बच्चों की मौत इलाज के दौरान हुई है. सभी बच्चे 3 से 6 साल के बीच के बताये जा रहे हैं.
बताया जा रहा है चार बच्चे खेलने के दौरान जंगल घुमने चले गये. जहां सभी ने जहरीली फली का सेवन कर लिया. फल खाने के साथ ही बच्चे को उल्टी होने लगी और देखते-देखते बेहोश हो गये. बच्चे जब घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढते हुए जंगल चले गये, जहां सभी बेहोश पाये गये. आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन की मौत इलाज के दौरान हो गयी. चारों बच्चों की पहचान साफिया, शीबू, वशीर और आशिफा के रूप में हुई है.
उत्तराखंड: हरिद्वार में जहरीला पानवाड़ फली खाने से 3 बच्चों की इलाज के दौरान मृत्यु हुई।
SP (क्राइम) रेखा यादव ने बताया, “खानपुर वन क्षेत्र का मामला है जहां बच्चे खेलते-खेलते इस पानवाड़ में गिर गए और फली खा गए जिसके बाद इनकी तबियत खराब हो गई और इनको अस्पताल ले गए।” pic.twitter.com/n7RJzzNeK7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





