जब खेत में धान की बोने उतर गए सीएम भूपेश, नांगर-बइला (हल और बैल) देखकर खुद को रोक नहीं पाए सीएम

छत्तीसगढ़ के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेत में नांगर-बइला (हल और बैल) देखकर खुद को रोक नहीं पाए। आज किसान को खेत में हल चलाते और धान बुवाई करते देख वे स्वयं खेत में उतर गए। उन्होंने किसान के हाथ से हल का मूठ थामा और खुद हल चलाने लगे। उन्होंने खेत में धान का छिड़काव कर बुवाई भी की।

मुख्यमंत्री की किसान वाली छवि पाराडोल में दिखाई दी। स्वयं खेती के लिए जमीन पर हल चलाया और बीज छिड़काव किया। खुद हल चलाकर खेत की जुताई भी की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाराडोल की धरती पर ‘सोनम’ धान बोया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि लोगों से भेंट-मुलाकात के लिए आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पाराडोल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम स्थल से सटे खेत में धान बुवाई होते देख वहां पहुंच गए। उन्होंने खेत में हल चलाकर ‘सोनम’ धान की बुवाई की। यह खेत गांव के कोटवार भागीरथी को कोटवारी जमीन के रुप में मिली हुई है। उनके पिता और दादा ने भी गांव में कोटवारी की थी और वे इस जमीन पर तब से ही खेती करते आ रहे हैं।
आज धान की बुवाई.
📍पाराडोल (मनेन्द्रगढ़) pic.twitter.com/jZt2tPuUjw
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 29, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





