Breaking News

व्हाट्सएप की सेवा दो घंटे हुई ठप्प, अब व्हाट्सएप हुई बहाल


करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं. बता दें कि भारत में दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा था. यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी और इसके बाद नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे. मेटा ने भी इसकी पुष्टि की थी.

मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने व्हाट्सएप ठप होने को लेकर जारी अपने बयान में कहा था कि हमें पता है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने ऑफिशियली घोषणा की थी कि 25 अक्तूबर से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में अपना सपोर्ट बंद कर देगा. इन फोन में Apple जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल हैं. इसके बाद व्हाट्सएप पर ये डाउन देखने मिल रहा है.

व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने को लेकर हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई थी. स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की थी, कि सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है. भारत में यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजने में काफी दिक्कतें आ रही थीं.

यूजर्स व्हाट्सएप स्टेट्स दोपहर 12.30 से पहले शेयर किए गए स्टेटस को देख पा रहे थे, लेकिन इसके बाद के नए स्टेटस पोस्ट करने से लेकर मैसेज भेजने तक में करोड़ों यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही यूजर्स पहले से पोस्ट स्टेटस को डिलेट भी नहीं कर पा रहे थे. यह डाउन पूरे देश में देखने मिल रहा था. डाउनडिटेक्टर के अनुसार प्रमुख शहरों मुंबई, दिल्ली कोलकाता और लखनऊ में सबसे ज्यादा समस्या देखने को मिल रही थी.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button