गाय ढूंढने गए ग्रामीण पर 3 भालुओं ने किया हमला, हाथी और भालू के दहशत में इलाके के लोग |

गरियाबंद जिले में छुरा थाना अंतर्गत ग्राम करचाली में तीन भालुओं ने मिलकर एक शख्स के ऊपर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। गौरतलब है कि इन दिनों छुरा व पाण्डुका क्षेत्र के लोग भालू और हाथी के उत्पात मचाने से दहशत में है।
वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप साहू ने बताया कि वन विभाग के एसडीओ से बात हुई है, पीड़ित को शीघ्र मुवावजा प्रदान किया जायेगा। पूरा मामला छुरा के वनांचल ग्राम करचाली का है।
मिली जानकारी के अनुसार कल शाम कृपाल निषाद नामक व्यक्ति अपने गाय को ढूंढने जंगल की ओर गया था,जहा पर एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ मिलकर उक्त व्यक्ति पर हमला कर दिया। उसके पेट एवं पैर को अपने नाखून से फाड़ कर भाग गये। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद किसी तरह अपनी जान बचाकर वह व्यक्ति अपने घर आया व अपना इलाज कराया। जिसमे उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसे वह विभाग से मुवावजा प्रदान करने की बात कही जा रही है।





