मध्यप्रदेश
स्कूल शिक्षा मंत्री की बहु ने कर ली खुदकुशी, हाई प्रोफाइल है मामला – cgtop36.com

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव की है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।
इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है। मृतका की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। मृतक सविता की शादी लगभग 3 साल पहले मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जायेगा।
मामला हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़े होने के कारण कई तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से कतरा रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।




