ब्रेकिंग – गरियाबंद जिले में आज मिले कोरोना के 18 नए मरीज
प्रतीक मिश्रा – गरियाबंद में कोरोना वायरस थमने का नाम नही ले रहा है, रोज जिले में नए मामले सामने आते जा रहे है, वही जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अभी तक 18 कोरोना केस सामने आए है, जिनमे 8 लोग राजिम क्षेत्र के बताए जा रहे है, वहिं गरियाबंद जिला अस्पताल में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, वहिं छुरा से भी 2 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है ।
राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोंदइया ने जानकारी देते हुए बताया कि राजिम क्षेत्र में आज अभी तक जो रिपोर्ट्स आये है, उसमे 8 लोग संकर्मीत हुए है, जिसमे से राजिम शहर के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है, सिर्रिखुर्द गाँव से दो लोग संक्रमित हुए है, रक्सा गाँव से भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है, वहिं बासीन और बोरसी से भी एक – एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है, फिलहाल सभी संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है ।




