विष्णु मंदिर में मुस्लिम मंत्री के जाने से बरपा हंगामा, कोर्ट में पहुंचा मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में बुधवार को गया के विष्णुपद मंदिर जाने को लेकर सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री मोहम्मद इजराइल मंसूरी के खिलाफ शिकायत याचिका दायर की गई है।
मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता और शिकायतकर्ता चंद्र किशोर पराशर ने स्थानीय अदालत में दी गई शिकायत में मंत्री के खिलाफ हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।
पराशर के वकील रवींद्र कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे मुवक्किल ने अदालत के समक्ष अपनी शिकायत में कहा कि मंत्री को मुस्लिम होने के कारण विष्णुपद मंदिर नहीं जाना चाहिए था। सनातन धर्म का पालन करने वालों को ही मंदिर में जाने की अनुमति है। मेरे मुवक्किल ने अपनी शिकायत में कहा कि हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अदालत दो सितंबर को मामले की सुनवाई करेगी।’’
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट सहयोगी मंसूरी के गया में एक मंदिर जाने के विवाद पर निराशा व्यक्त की। नीतीश कुमार ने पटना में विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए अपने पूर्व सहयोगी भाजपा की ‘‘विभाजनकारी’’ राजनीति को विवाद के लिए जिम्मेदार ठहराया।
जदयू नेता ने पूछा, ‘‘वे (भाजपा) बेवजह के मुद्दों को उठाकर समाज को बांटना चाहते हैं। उनकी क्या शिकायत है। क्या उनके मंत्री मेरे साथ मंदिरों में नहीं गए हैं।’’ पसमांदा मुस्लिम समाज से आने वाले मंसूरी इस सप्ताह की शुरुआत में मुख्यमंत्री के साथ गया के दौरे के क्रम में विष्णुपद मंदिर गए थे। भाजपा नेताओं ने परिसर में एक नोटिस बोर्ड का हवाला देते हुए कहा था कि केवल सनातन धर्म के अनुयायियों को उक्त मंदिर में प्रवेश की अनुमति है।
मुस्लिम समाज के मंत्री आए थे जिसके बाद लोगों में मंदिर की अशुद्धि की भावना थी जिसके बाद भगवान विष्णु की पूजा की। हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि उनको बर्खास्त किया जाए। हमारे यहां गैर-हिंदू का बोर्ड भी लगा है: विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष शम्भु नाथ बिट्ठल (24.08) pic.twitter.com/IvRxb4rIsu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




