Breaking News
सिलतरा फेस 2 में बड़ा हादसा, घनकुल स्टील में हुए हादसे में दो लोगों की मौत – cgtop36.com

रायपुर के सिलतरा फेस 2 में बड़ा हादसा हो गया है, यहां पर घनकुल स्टील में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जेसीबी में हवा भरने के दौरान टायर फट गया था जिसके बाद मौके पर ही 2 लोगो की मौत हो गई। मृतकों का नाम राजपाल सिंह 32 वर्ष और प्रांजन नामदेव 32 वर्ष बताया जा रहा है जो कि सतना मध्यप्रदेश के निवासी थे, यह घटना सिलतरा चौकी क्षेत्र में हुई है।
Viral वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इन लोगों ने सुरक्षा के मापदंडो का किसी भी प्रकार से पालन नहीं कर रहे थे, इनके सिर पर न तो हेलमेट था और न ही हाथोे में ग्लब्स थे। औद्योगिक क्षेत्र में इस प्रकार की लापरवाही लोगो की जान पर बन आती है।





