Breaking News

आज केशकाल विधानसभा में सीएम बघेल की होगी भेंट-मुलाकात, ये है कार्यक्रम


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(chief minister bhupesh baghel) भेंट-मुलाकात अभियान के तहत केशकाल विधानसभा के गांव बड़ेडोंगर, धनोरा एवं टाटामारी में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इससे पूर्व कोण्डागांव में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, मीडिया प्रतिनिधियों से समीक्षा करने के साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री जिला अस्पताल( hospital) कोण्डगांव में हमर लैब तथा टाटामारी में रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। पूर्वान्ह 10 बजे से कोण्डागांव में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों( program) की समीक्षा के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री कोण्डागांव में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के पश्चात जिला अस्पताल में स्थापित हमर लैब का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री 11.45 बजे कोण्डागांव से हेलीकॉप्टर से बड़ेडोंगर जाएंगे और वहां आमजनता से भेंट-मुलाकात के पश्चात 1.30 बजे गांव धनोरा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री धनोरा में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद वहां से 3.15 बजे टाटामारी जाएंगे और वहां रिसॉर्ट( resort) और रेस्टोरेंट( resturant) का लोकार्पण करेंगे।

आज केशकाल विधानसभा (जिला-कोण्डागांव) में आपसे भेंट-मुलाकात के लिए आ रहा हूँ।

इस दौरान-

बड़ेडोंगर
धनोरा

में आपके साथ, … 2022-05-28 08:40:52

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button