कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिले के पलारी थाना में पदस्थ एएसआई की मौत सड़क हादसे में हो गई है। बताया जा रहा है कि एएसआई रात्रि गश्त कर रहा था तब वह रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पलारी थाने में पदस्थ एएसआई देवनाथ वर्मा (45) अपनी मोटर साइकिल से रात्रि गश्त कर रहा थे एवं बलौदाबाजार शहर के नजदीक रायपुर सकरी बाईपास के पास सड़क दुर्घटना हो गया। घटना आज सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. उनका शव जिला हॉस्पिटल में रखवाया गया है। बता दें कि मृतक एएसआई अभनपुर क्षेत्र के रहने वाले थे।



