PNB भर्ती 2020 – मैनेजर के कई पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करे आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। यहां मैनेजर / स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के कई अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकली है। सोमवार, 7 सितंबर को पीएनबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अब आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इस नौकरी की डीटेल, नोटिफिकेशन लिंक और आवेदन करने का लिंक इस खबर में दिया जा रहा है।
पदों की जानकारी
मैनेजर (रिस्क) – 160 पद
मैनेजर (क्रेडिट) – 200 पद
मैनेजर (ट्रेजरी) – 30 पद
मैनेजर (लॉ) – 25 पद
मैनेजर (आर्किटेक्ट) – 2 पद
मैनेजर (सिविल) – 8 पद
मैनेजर (इकोनॉमिक) – 10 पद
मैनेजर (एचआर) – 10 पद
सीनियर मैनेजर (रिस्क) – 40 पद
सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) – 50 पद
कुल पदों की संख्या – 535
जरूरी योग्यताएं
अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं भी अलग-अलग मांगी गई हैं। इसकी विस्तृत जानकारी आप आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर पा सकते हैं।
आयु सीमा
मैनेजर्स के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं, सीनियर मैनेजर्स के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम 37 साल है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख – 8 सितंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख – 29 सितंबर 2020
आवेदन में किसी तरह का सुधार करने की अंतिम तारीख – 29 सितंबर 2020
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तारीख – 29 सितंबर 2020
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तारीख – 14 अक्टूबर 2020
एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। अन्य सभी को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2020 में संभावित है।
PNB Manager/SO vacancy notification 2020 के लिए
यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।



