वन्य जीव पेंगोलिन की तस्करी करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, भुतेश्वरनाथ मंदिर के पास गए धरे |

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – पुलिस को गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि धमतरी जिले से तीन व्यक्ति गरियाबंद जिले की ओर आ रहे जिसके पास एक पीले रंग के प्लास्टि के बोरी में वन्यजीव पेंगोलिन (सालखपरी) रखे हैं। जिसे तीनो आरोपी उस वन्य जीव को अवैध रूप से बिक्र करने के नियत से ग्राहक की तलाश में है।
पुलिस के द्वारा एक टीम बना कर भुतेश्वरनाथ मंदिर रोड़ पारागांव के पास नाकाबंदी प्वाईंट लगाया गया। इसके बाद मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के आधार पर मोटर सायकल बुलेट में सवार तीन व्यक्ति आये जिन्हें रोक कर नाम पता पुछने पर वाहन चालक व वाहन में बैठे तीनो व्यक्ति द्वारा अपना नाम पता बताया गया। जिसमे से दो व्यक्ति धमतरी जिले से व एक व्यक्ति गरियाबंद जिले हैं।
वही मोटर सायकल के बीच में बैठे व्यक्ति जो अपने हाथ में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था। बोरी के अंदर रखे समान के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया जब बोरी की तलाशी लिया गया। तो उस बोरी में एक जिन्दा पेंगोलिन (सालखपरी) मिला। जिसे जप्त कर लिया गया।
उक्त तीनों आरोपियों पर अपराध दर्ज कर धारा 9,39 (ख), 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से प्राप्त पेंगोलिन (सालखपरी) वजनी 12.462 कि.ग्राम की हैं जिसकी किमत 6,00,000 रूपये बताई गई है।





