तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर, छात्र की मौके पर मौत… |

CG Accident: जिले के भखारा थाना क्षेत्र के शराब दुकान के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कार चालक को घायल अवस्थ्ज्ञा में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया हैबता दें कि ग्राम कोसमर्रा निवासी यशस्वी साहू 25 वर्ष रायपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था।
CG Accident: सोमवार सुबह वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 05 एन 7608 में वह कॉलेज जाने के लिए निकला हुआ था। भखारा से आगे शराब भट्टी के सामने रायपुर रोड में विपरीत दिशा में आ रही कार क्रमांक सीजी 04 एलएल 1202 ने ठोकर मार दी। जिसमें यशस्वी गंभीर रूप से घायल हो गया।कार के ड्राइवर ने घायल को एम्बुलेंस से भखारा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर स्थिति गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल रिफर किया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
READ MORE- CG ACCIDENT: अनियंत्रित होकर माल वाहक ऑटो सड़क किनारे पलटी, 15 लोग हुए घायल, 8 की हालत गंभीर
CG Accident: मृतक, रूपेश साहू का एकलौता पुत्र था। भखारा पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार के ड्राइवर गोवर्धन निषाद निवासी रामनगर रायपुर ने बताया कि वह कुछ लोगों को लेकर रायपुर से धमतरी आ रहा था तभी यह हादसा हो गया।




