शादी में खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप, 30 मरीज अस्पताल में भर्ती

वडोदरा में शादी की दावत का खाना खाने से लगभग लोग बीमार हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। उल्टी दस्त और चक्कर आने की की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। फूड प्वाइजनिंग के अंदेशा से लोग घबरा गए।
इसके बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों को देखने के लिए प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंच गया। जहां सब मरीजों की स्थिति सामान्य बता कर प्राथमिक इलाज देकर घर भेज दिया गया। फिलहाल 30 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
गांव में शादी थी जहां खाने के बाद लोगों के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत आ रही थी। सभी मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अभी किसी की गंभीर स्थिति नहीं है। अभी 30 मरीज अस्पताल में है: डॉ नीरज शाह, स्वास्थ्य अधिकारी, गोत्री मेडिकल अस्पताल, वडोदरा (03.12) pic.twitter.com/hl7wT6uMkN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





