छत्तीसगढ़

पड़ोसी युवक बच्ची के साथ कर रहा था अश्लील हरकत, पिता को जब बताई आपबीती तो

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम के साथ एक पड़ोस के 22 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि 18 मार्च की रात को भटगांव थाना क्षेत्र में बच्ची अपने छोटे भाई के साथ घर पर अकेली थी. उसके पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को अपने साथ बाहर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची ने किसी तरह युवक से अपने को छुड़ाया और भागकर घर आई। जब पिता घर लौटे तब बच्ची ने उन्हें सारी बात बताई. पिता ने थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के पिता ने थाने मे रिपोर्ट में कहा कि उनकी पत्नी की मृत्यु 3 वर्ष पूर्व हो गई है और मैं अपने बच्चों के साथ रहता हूं. 18 मार्च को रात में घर में लगा बल्ब फयूज़ हो गया था और वह बल्ब खरीदने घर से बाहर गए हुए थे. वह बच्चों को घर पर ही छोड़ गए थे।

उन्होंने बताया कि वह जैसे ही घर वापस आए और अपने बेटे से बेटी के बारे में पूछा तो उनके बेटे ने यह बताया कि एक लड़का दीदी को ले गया है. वह अपने बेटी को आसपास ढूंढने लगे और उसे काफी आवाज लगाई. पिता ने बताया कि उसकी पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और थोड़ी देर बाद उनकी बच्ची घर आ गई. बेटी ने बताया कि पड़ोस के भैया उसके साथ गलत हरकत कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button