मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई, विपक्ष का लगातार आ रहा तंज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए ढाई ढाई साल का मामला लोग भूले ही नहीं और एक बार फिर से टीएस सिंहदेव के बयान से राजनीति गरमाने लगी है। आपको बता दे मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री सिहदेव ने दो टूक में कह दिया की चुनाव के पहले अपने भविष्य का फैसला लूंगा।
इस बयान के बाद विपक्ष लगातार ट्वीट और बयान जारी करने लगी है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा की दिल का दर्द जुबान में आ ही जाता है।
वही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कहना है भूपेश बघेल की एकला चलो की नीति से व्यथित होकर कांग्रेस का आक्रोश सतह पर आने लगा है। पहले भी प्रधानमंत्री आवास ना बना पाने के कारण, और अपनी अनदेखी के चलते इन्होंने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया था।कांग्रेस के जन घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष होने के नाते जनता से किए वादे पूरे न होने के कारण अब जगह-जगह इन्हे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। अब जनता ही नहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता भी प्रश्न उठाने लगे हैं। सिंहदेव बड़े नेता है, उनमें थोड़ी नैतिकता अभी बची है और अगर यह कह रहे हैं कि कुछ बड़ा निर्णय लेने वाले हैं तो जरूर कुछ उनके मन में होगा।





