Breaking News

पाटा जा रहा राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन का गड्ढा, 106 घंटे बोरवेल में फंसा था जांजगीर का राहुल


जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव के बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे राहुल साहू की घर वापसी हो चुकी है राहुल को देश के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में 105 घंटे के अथक प्रयास से बाहर निकाला गया था।

बता दें कि राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जो गड्ढा खोदा गया था आज उसे पाटा जा रहा है और राहुल यह पूरा नजारा खुद बैठकर देखकर रहा है। चर्चा यह भी है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन की टीम राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाने जा रही है जिसके लिए उनके द्वारा गुचपुच तरीके से मौके का निरीक्षण भी किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन के द्वारा फिलहाल इस मामले पर खुलकर नही बताया गया है पर ग्रामीणों का कहना है कि भूलन फिल्म के डायरेक्टर मनोज वर्मा और उनकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और ग्रामीणों से चर्चा भी की है।

गौरतलब है कि मालखरौदा थाना क्षेत्र के पिहरीद गांव में 10 जून को 10 वर्षीय राहुल साहू बोरवेल में लगभग 60 फिट नीचे गिर गया था जिसे लगभग 106 घण्टे के रेस्क्यू आपेशन के बाद 15 जून को बोरवेल से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त हुई। और 10 दिनों तक बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल चले ईलाज के बाद राहुल 25 जून को स्वास्थ होकर अपने घर लौट चुका है।

वापसी के दौरान राहुल का जमकर स्वागत किया गया जिसमें प्रशासनिक अमला और ग्रामीणों के अलावा अलग अलग राज्यों की मीडिया भी मौजदू थी और राहुल की वापसी की भी ख़बरों ने जमकर सूर्खियां बटोरी।





Related Articles

Back to top button