Breaking News

बस्तर में तेजी से तस्वीर बदल रही है,शांति लौट रही है – मुख्यमंत्री बघेल – cgtop36.com


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में शांति वापस लौट रही है. बस्तर से नक्सली पीछे जा रहे हैं और यहां के लोग समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं. चित्रकोट विधानसभा के बड़ेकिलेपाल ग्राम में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हा कि विश्वास विकास और सुरक्षा की नीति अपनाने से आज राज्य की जनता का विश्वास सरकार के उपर बना है.

सीएम बघेल ने कहा कि इसी वजह से बस्तर में तेजी से तस्वीर बदल रही है और इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोग हमारे कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे हैं . श्री बघेल ने बस्तर वासियों को शासन की योजनाओं को हाथों हाथ लेकर चलने के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन सभी शासकीय और अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में नक्सल हिंसा और झीरम घाटी के शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया जाएगा और राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने का संकल्प लिया जाएगा।

इस दिन छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य मे अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा को बनाए रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य सरकार के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों को इस संबंध में परिपत्र जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षाे तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों की स्मृति में राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 25 मई को ’झीरम श्रद्धान्जलि दिवस’ के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम बडांजी ब्लॉक लोहंडीगुड़ा में की गई प्रमुख घोषणाएं:-*

1. बडांजी से कुम्हली तक पक्की सड़क बनवाई जायेगी।

2. बड़ांजी में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

3. बड़ांजी 02 में पंचायत भवन बनवाया जायेगा।

4. पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में कार्य किया जायेगा।

5. शास. उ.मा. विद्यालय कोठियागुडा, बिन्ता तथा अलनार में नया भवन बनाया जायेगा।

6. रान सरगीपाल डोगरीगुडा से दोदरगुडा पख नारचा तक 04 किमी सडक निर्माण करवाया जायेगा।

7. पाराकोट से सोसनपाल तक 04 किमी सडक निर्माण करवाया जायेगा।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button