बलौदाबाजार- फूटू तोड़ने जंगल युवक पर भालू ने किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, सप्ताह भर में दूसरी घटना

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – जिला अंतर्गत कसडोल विकासखंड के वनपरिक्षेत्र अर्जुनी में भालू की हमले से एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल युवक को गंभीर हालत में 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल लाया गया है, जहां उसकी प्राथमिक उपचार जारी है। एक हप्ते में ये दूसरी घटना है।
आपको बताते चले कि वनपरिक्षेत्र अर्जुनी के महराजी कुररूपाट में युवक खेमलाल चौहान रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे फुटू तोड़ने के लिए जंगल गया हुआ था। जहां भालू अपने दो बच्चों के साथ भोजन कर रहा था इसी बीच खेमलाल वहां पहुंच जाता है जिसके बाद भालू ने खेमलाल पर हमला कर देता है, भालू के हमले से जांघ, हाथ, और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच खेमलाल जान बचा कर भगा जहां से उन्हें 108 की मदद से सीएचसी कसडोल में भर्ती कराया गया है।

इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी वनपरिक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी पीड़ित के साथ नजर नही आये ये एक बड़ी लापरवाही कह सकते वन विभाग की क्योंकि भालू की हमले की जो घटना है ओ एक हप्ते में दो बार सामने आई है। अलग अलग वनपरिक्षेत्र में दो घटनाएं हुई जिसमें एक की मौत हो गयी वही दूसरा भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।





