Breaking News

बेमेतरा जिले में दिखा लंपी वायरस के लक्षण, जिला प्रशासन ने पशुपालन विभाग को दिए निर्देश


बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले बेरला ब्लाक के ग्राम कटिया में लंपी वायरस के लक्षण दिखने से जिले में हड़कंप मच गया है।आपको बता दें कि गांव के चार पशुओं में लंबी वायरस के लक्षण देखने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और इसको लेकर बेमेतरा के कलेक्टर अपने पशुओं को टीकाकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इसके साथ ही कहा गया है कि पशुओं के सैंपल लेकर तत्काल जांच के लिए रायपुर भेजा जाए इसके अलावा उन्होंने लोगों से अनुरोध किए हैं कि जिस पशुओं में वायरस के लक्षण दिख रहे हैं उसे अन्य जानवरों से अलग रखा जाए वही बेला पशुपालन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है और पशुओं के जांच के साथ ही सैंपल लिए जा रहे हैं।





Related Articles

Back to top button