युवती नौजवान से लेकर उम्रदराज लोगों को लगाती थी चुना, ब्लैकमेल कर ऐंठा लाखों रुपये |

सोशल मिडिया में फर्जी फेसबुक, इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ब्लैकमैल किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में युवती नौजवान से लेकर उम्रदराज लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ लिया करती थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो युवती के ब्लैकमेल करने के खेल का पर्दाफाश हो गया। पहले लोगों को अपने प्रेमजाल में फंसाती और शादी करने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड करती थी।
यही नहीं रुपये नहीं देने पर रेप केस दर्ज कराने थाना की दहलीज तक पहुंच जाती थी। सरगुजा पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में एक लड़की को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसके बेटे को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भिजवा दिया, जो तीन महीने जेल में रहा और अब परिवार के दूसरे लोगों को भी फंसाने का दबाव बना रही है। युवती लड़कों को ये कहकर झांसे में लेती थी कि उसकी सौतेली मां है और पिता की मौत हो गई है।
कहती थी की यही नहीं पिता ने पूरा दौलत उसके नाम कर दिया है और सौतेली मां इसे छीनना चाहती है, साथ ही मारने की धमकी देती है। मेरी हेल्प करें। ऐसा कहकर युवती लड़कों को रायपुर ले जाती थी और वहां के अलावा दूसरे जगहों में रखकर ब्लैकमेल करती थी। इसी तरह हमें भी धमकी दी गई थी कि अगर मेरा बात सुनोगे तो फंसा दूंगी। पीडिता के द्वारा थाना गांधीनगर में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिर्पोट दर्ज कराया गया।
बताया गया की जोया उर्फ प्रेमा साहू उर्फ प्रेमा माया जायसवाल के द्वारा फेक इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर प्रार्थिया तथा उसके परिवार के संबंध में आपतिजनक पोस्ट कर मैसेज कर बदनाम कर प्रताडित कर रही हैं कि रिपोर्ट पर अप0क0 404 / 21 धारा 509 भादवि 67 आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जो दौरान विवेचना आरोपिया के संबंध में साबयर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त हुआ।
टीम गठित कर प्रकरण में आरोपिया की पता तलाश कर आरोपिया को हिरासत में लिया गया। आरोपिया जोया उर्फ प्रेमा साहू उर्फ प्रेमा माया जायसवाल आ० जगमोहन साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक लक्ष्मीपुर चौकी मणीपुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर जिला सरगुजा से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया।





