Breaking News

अचानक सुजने लग जाता है शरीर और हो जाती है मौत, अबूझमाड़ में गई अब तक 15 से ज्यादा जानें, कई अब भी बीमार, प्रशासन में हड़कंप, पुरे इलाके में दहशत का आलम


अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में अज्ञात बीमारी का कहर जारी है। बीते 4 हफ्तों में इलाज के अभाव में 15 ग्रामीणों की मौत हो गई है। अज्ञात बीमारी में 50 से अधिक ग्रामीण अभी भी बीमार है। इतनी बड़ी संख्या में मौत के बाद ग्रामीण दहशत में नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों में हाथ-पैर में सूजन जैसे लक्षण दिख रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते अगस्त से इस बीमारी ने इलाके में दस्तक दी और अभी तक 15 लोगों की जान जा चुकी है और सरहदी बीजापुर जिले में मृतकों की संख्या और भी ज्यादा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बीमारी में पैर से सूजन आना शुरू होता है और एक सप्ताह के अंदर पूरा शरीर फुल जाता हैं और मरीज की मौत हो जाती हैं। इस बीमारी में जवान लड़के-लड़कियां ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं ग्रामीण अज्ञात बीमारी में झाड़फूक का सहारा ले रहे है। जानकारी मिलने के बाद भैरमगढ़ से स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई है। कहा जा रहा है कि नारायणपुर से स्वास्थ्य विभाग की एक और टीम रवाना होगी।

इन हादसों के बाद इंद्रावती नदी पार बीजापुर-नारायण पुर के सरहदी गांवों में विभिन्न बीमारियों से 39 आदिवासियों की मौत के दावों की हकीकत जानने और स्वास्थ्य सुविधाओ से महरूम इलाके के दर्जनों गांवों में चिकित्सा कैम्प के लिए भैरमगढ़ से दो डॉक्टरों समेत 15 सदस्यी चिकित्सा दल को भेजा गया है।

इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से इंद्रावती नदी इस समय उफान पर है, इसके मद्देनजर प्रशासन की तरफ से चिकित्सा दल को भेजने लाइफ बोट का बंदोबस्त कराया गया, जिसकी मदद से टीम को सुरक्षित नदी पा कराया गया है।

बता दे कि नदी पार बैल, ताकिलोड, मर्रामेटा, झिल्ली, पल्ली, गोडमेर आदि गांवों में हाल में बीमारियों से 39 आदिवासियों की मौत का दावा गाँव वालों की तरफ से किया गया है, इस खबर के बाहर आने के बाद प्रशासन ने दूरस्थ इलाके में दावों की हकीकत जानने मेडिकल टीम को रवाना किया है, गौरतलब है कि पुरा इलाका नेटवर्क विहीन है, ऐसे में चिकित्सा दल के लौटने के बाद ही सारा मामला जाना जा सकता है।





Related Articles

Back to top button