Breaking News

स्पीकर महंत और सचिव शर्मा 18 दिनों के विदेश प्रवास पर, राष्ट्रकुल संसदीय संघ के 65 वें सम्मेलन में होंगे शामिल


विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और सचिव शर्मा आज से 18 दिनों के विदेश प्रवास पर रहेंगे। वे कनाडा में आयोजित राष्ट्रकुल संसदीय संघ के 65 वें सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 2 वर्ष के कोरोना काल के बाद आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन 20 से 26 अगस्त तक कनाडा के हेलीपैड शहर में आयोजित है। इससे अलग अलग वैश्विक विषयों पर व्याख्यान होंगे छत्तीसगढ़ के स्पीकर डॉक्टर महंत क्लाइमेट चेंजिंग पर आयोजित सत्र को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के नेतृत्व में देशभर के राज्यों के स्पीकर सचिवों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हो रहा है। स्पीकर महंत के साथ उनकी पत्नी सांसद ज्योत्सना महंत भी साथ होंगी।

सम्मेलन के बाद स्पीकर महंत और सचिव शर्मा संसदीय देशों के अध्ययन के लिए लंदन और दुबई जाएंगे और 4 सितंबर को वापस लौटेंगे। पांचवीं विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में डॉ महंत 2020 में युगांडा में हुए संसदीय सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं





Related Articles

Back to top button