सोंटे का प्रहार और परंपराओं का निर्वहन, सीएम भूपेश ने की गौरा गौरी पूजा, हाथ पर खाया सोंटा

हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर श्री बीरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के हाथों पर परंपरा अनुसार सोंटे से प्रहार किया। लोक मान्यता है कि गौरा गौरी पूजा के मौके पर सोंटे से प्रहार से अनिष्ट टलते हैं और खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री प्रदेश की खुशहाली की कामना के लिए हर साल इस लोक अनुष्ठान में हिस्सा लेते हैं।
जजंगिरी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीप पर्व आप लोगों के जीवन को इसी तरह जगमग करता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बार आप लोगों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस होती है और दिवाली का आनंद आप लोगों के साथ साझा कर मन हर्षित हो जाता है।
मुख्यमंत्री बघेल इसके बाद कुम्हारी में भी गौरा गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं मुझे बहुत खुशी होती है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया।
इस मौके पर वे शहरवासियों से मिले। सभी ने उनका गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया।
गड़वा बाजा की सुमधुर ध्वनि के साथ अभूतपूर्व दृश्य कुम्हारी नगर में दिखा। लोकपर्व के अपूर्व उत्साह में पूरा शहर मुख्यमंत्री के साथ सरोबार दिखा। सारा शहर गलियों में उमड़ आया।
उत्साह से भरे चेहरे, नृत्य करते लोग। दीपावली का लोक जीवन का अपूर्व आनंद, जिसने भी यह दृश्य देखा अभिभूत हो गया।
सोंटे का प्रहार और परंपराओं का निर्वहन. pic.twitter.com/SV82qommmu
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 25, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





