Breaking News

सारंगढ़ – खदान में गाड़ी सहित डूबे 4 लोगों की मौत, हादसे में सरपंच सहित माता पिता और पत्नी डूबे


सारंगढ़-बिलाईगढ़ के टिमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से 4 लोगों की मौत की हो गई है। हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। लडकी के मुताबिक गाड़ी में 5 लोग सवार थे। 1 शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर 4 लोगों की तलाश कर रही है। हादसे में तैर कर निकली लड़की को को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग बाहर गए हुए थे। सुबह सभी टिमरलगा गांव लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि गांव में शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भर खदान में जा गिरी। इस हादसे में लड़की तैरकर बाहर निकल आई। राहगीरों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे।





Related Articles

Back to top button