Breaking News

400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 8 साल का बच्चा, बचाने के लिए प्रयास जारी


मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गांव माड़वी में मंगलवार को 8 साल का बच्चा खेत में खेलते समय 400 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया. बोरवेल में करीब फुट की गहराई में फंसे बच्चे को निकालने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ की टीम को तत्काल रवाना किया गया था. भोपाल, होशंगाबाद और हरदा एसडीईआरएफ की टीम भी रवाना हो गई हैं.

आठनेर थाना प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि घटना मंडावी गांव में शाम करीब 5 बजे हुई. उन्होंने बताया कि तन्मय दियावर मैदान में खेल रहा था तभी वह बोरवेल में गिर गया.थाना प्रभारी सोनी ने कहा कि बचाव अभियान शुरू किया गया है।

बोरवेल के आसपास मिट्टी की खुदाई के लिए मशीन मंगाई गई है. उन्होंने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है. अधिकारी ने कहा कि बच्चा बोरवेल में करीब 60 फुट की गहराई में फंसा हुआ है

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button