रायपुर – कुत्ता कौन, आप खुद फैसला करें, जो लटका है या फिर क्रूरता के साथ इस पशु को मारकर लटकाने वाले लोग, जवाब तो देना पड़ेगा भाईसाहब

रायपुर। यूं तो पशु क्रूरता के कई मामले आपने देखे होंगे लेकिन राजधानी रायपुर में पशु क्रूरता का एक अनोखा मामला सामने आया है। राजधानी के एक शराब भट्ठी के पास बने अवैध चखना सेंटर में शराबियों ने एक कुत्ते को हांथ पांव बांधकर फांसी दी है। इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे एक कुत्ते को कुछ शरारती तत्वों ने दीवार पर लगे लोहे की छड़ से फांसी दी है, पहले इन शरारती तत्वों ने कुत्ते के हाथ बांधे फिर उसके गले में रस्सी का फंदा बनाकर उसे छड़ से लटका दिया जिससे यह अबोध जीव तड़प तड़प कर मर गया। सुबह लोगों ने उसे इस तरह से लटके देखा।
घटना राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में स्थित शराब भट्ठी की है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि जब पुलिस से इस बारे में मीडिया ने सवाल पूछा तो पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी तक इस संबंध में किसी की शिकायत नही आई है। यूं तो पशु क्रूरता के लिए सरकार ने अनेकों नियम बनाए हैं लेकिन चूंकि कुत्ता पालतू नहीं था इसलिए पुलिस भी इस मामले पर उदासीन रवैया ही अपना रही है।
पर क्या जिन लोगों के मन में इन अबोध जीवों के लिए संवेदना है उनके मन में ये दृश्य देखकर सहज ही विचार आया कि कुत्ता कौन जो मरा वो या फिर वो जिन्होंने इस निर्दोष जीव के साथ ये क्रूरता की।





