उत्तर प्रदेश

राजधानी में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


राजधानी लखनऊ से है। यहां एक 11वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के सुसाइड किए जाने के बाद पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मृतक छात्रा के पिता ने आरोप लगा है कि उनकी बेटी पर नकल करने का झूठा आरोप लगाकर स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षिक द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी।

पिता की तहरीर पर महानगर कोतवाली में शिक्षिका और प्रिंसिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मृतक छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह मामला लखनऊ के रेडियो कॉलोनी इलाके का है।

मिलि जानकारी के मुताबिक, दरोगा प्रदीप कुमार की बेटी ईशा यादव आरएलबी सर्वोदयनगर ब्रांच में 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार को वह परीक्षा देने स्कूल गई थी।

ईशा के पिता प्रदीप ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे टीचर रंजना सिंह का फोन आया। उन्होंने कहा कि ईशा नकल करते पकड़ी गई है। जिसपर उन्होंने अपनी पत्नी प्रेमलता को स्कूल भेजा। वह स्कूल पहुंची तो उन्हें अपनी बेटी कहीं नजर नहीं आई।

इस दौरान गार्ड ने बताया कि छुट्टी हो चुकी है। बेटी के नहीं मिलने पर प्रेमलता घबरा गईं। उन्होंने फोन कर पति को जानकारी देते हुए जल्द से जल्द घर आने के लिए कहा। पत्नी का फोन आने पर एसआई प्रदीप ड्यूटी छोड़ कर बेटी के स्कूल पहुंचे।

जहां उन्हें ईशा स्टूल पर बैठ कर पेपर देते हुए मिली। प्रदीप ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यालय में प्रिंसिपल ने अपशब्द कहे। इसके बाद वह बेटी को लेकर घर आ गए। यहां ईशा कुछ देर मां के साथ रही, फिर सोने की बात कह कमरे में चली गई। शाम 5.30 बजे प्रेमलता बेटी को जगाने कमरे में गईं जहां ईशा का शव दुपट्टे से लटकता मिला। पिता का आरोप है कि स्कूल में ईशा को मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। मंगलवार को नकल करने का आरोप लगा कर उसे परेशान किया गया।

सहपाठियों के सामने टीचर ने अमर्यादित व्यवहार किया था। इसे सीसीटीवी कैमरों से देखा जा सकता है। प्रदीप के अनुसार शिक्षिका और प्रिंसिपल के व्यवहार से व्यथित होकर ही ईशा ने खुदकुशी की है। दरोगा प्रदीप कुमार ने RLB सर्वोदयनगर में तैनात शिक्षिका रंजना सिंह और प्रिंसिपल पर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही शिक्षिका व प्रिंसिपल के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

वहीं, दूसरी तरफ स्कूल के डायरेक्टर निर्मल टंडन का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल या शिक्षक पर छात्रा को उकसाने या दबाव डालने का आरोप गलत है। छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई थी और जब भी कोई भी स्टूडेंट नकल करते हुए पकड़ा जाता हैं तो उनके पेरेंट्स को बुलाकर उसकी जानकारी दी जाती है। इसमें भी छात्रा के पेरेंट्स को बुलाकर नकल के विषय में बताया गया। स्कूल में जो भी बात हुई है वह CCTV कैमरे में हैं। पुलिस जांच में सारे रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button