रायपुर- शादी का झांसा देकर 2 साल से करता रहा बलात्कार, शादी से किया इंकार तो

दैहिक शोषण के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 2 साल तक रिलेशन रखकर शादी से इनकार किया। गर्लफ्रेंड को धोखा देना पड़ा भारी। उरला पुलिस ने कार्यवाही की। पिछले दो वर्षो तक पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पीड़िता के द्वारा अपराध दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
पीड़िता द्वारा शादी करने की बात, कहने पर शादी करने से इन्कार कर उसे व परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दिया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना में अपराध धारा सदर 376,506 भादवि का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
उरला पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज होने पश्चात् तत्काल आरोपी को पकड़ लिया गया तथा विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी लिकेश उर्फ राजू साहू पिता चोवाराम साहू उम्र 23 साल साकिन त्रिमूर्ति चैक उरला थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. है।





