Breaking News

रायपुर – 50 लाख की लूट में बड़ा खुलासा, लूट 50 की नहीं लगभग 15 लाख की, 10 गिरफ्तार – cgtop36.com


रायपुर में 50 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कारोबारी पर जानलेवा हमला करके रुपयों से भरा बैग लेकर भागने वालों को पकड़ लिया है. आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये बरामद किया गया है. पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लूट मामले को लेकर एएसपी कीर्तन राठौर और एएसपी तारकेश्वर पटेल ने पीसी कर बताया कि आठ लाख नगदी सहित 10 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. अब भी मास्टर माइंड तीन आरोपी फ़रार हैं, जिनकी पतासाजी जारी है. लगभग एक सप्ताह के बाद पुलिस ने लुटेरों का पर्दाफाश किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने 50 लाख की लूट की शिकायत की थी, लेकिन आरोपियों से पूछताछ में 12 से 15 लाख की लूट किए हैं. चेहरा बांध कर रखे थे. आरोपियों की गाड़ियों को ट्रैक कर पुलिस लुटेरों तक पहुंची है। पुलिस ने बताया कि थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत स्थित माना मोड़ पास दिए रकम डकैती की घटना को अंजाम दिए थे. बड़े ही शातिर तरीके से योजना के अनुसार डकैती की घटना को अंजाम दिये थे. आरोपी शशिकांत और बनवारी को प्रार्थी के ए.टी.एम. कार्ड से नगदी रकम चोरी करने पर गिरफ्तार किया गया है.

घटना के 4 दिन के भीतर ही मामले का खुलासा करते आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार किया गया. प्रकरण में एण्टी क्राइम और साइबर यूनिट की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं। आरोपियों/अपचारी की निशानदेही पर लूट की नगदी रकम 7,95,400/- रूपये, ए.टी.एम.कार्ड एवं बैंक पास बुक जब्त किया गया है. घटना में प्रयुक्त 5 नग मोबाइल फोन और 5 नग मोटर साइकल को भी जब्त किया गया है. आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 122/22 धारा 395 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अभनपुर निवासी शिव कुमार कोसले, अभनपुर निवासी मनीष यादव, अभनपुर निवासी टिकेश चतुर्वेदी, सूरज महेश्वर, नरेन्द्र बंजारे उर्फ बबलू, अगम दास कोसले, शशिकांत चतुर्वेदी उर्फ गोलू, बनवारी यादव समेत 2 नाबालिग भी गिरफ्तार किए गए हैं. फरार आरोपियों में माना बस्ती निवासी देवेन्द्र धृतलहरे, अजय उर्फ अज्जू और तिलक फरार हैं.



Related Articles

Back to top button