राशिफल - अध्यात्म

शनिदेव को करना चाहते हैं खुश तो करें यह उपाय दूर हो जाएंगी आपकी सारी परेशानी

अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो हम आज आपको बताएंगे ऐसे कुछ उपाय, जिन्हें अपनाकर आप शनि देव को खुश कर सकते हैं. शनिवार के दिन दोनों वक्त के भोजन में काला नमक और काली मिर्च का प्रयोग कर सकते हैं.शनि ढैया के शमन के लिए शुक्रवार की रात्रि में 8 सौ ग्राम काले तिल पानी में भिगो दें और शनिवार को प्रात: उन्हें पीसकर और गुड़ में मिलाकर 8 लड्डू बनाएं और किसी काले घोड़े को खिला दें. आठ शनिवार तक यह प्रयोग करें.

हर शनिवार को वट और पीपल वृक्ष के नीचे सूर्योदय से पूर्व कड़वे तेल का दीपक जलाकर शुद्ध कच्चा दूध एवं धूप अर्पित करें.शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करें. पहली रोटी उसे खिलाएं, सिंदूर का तिलक लगाएं, सींग में मौली यानी की कलावा या रक्षासूत्र बांधे और फिर मोतीचूर के लड्डू खिलाकर उसके चरण स्पर्श करें.शनिवार के दिन बंदरों को भुने हुए चने खिलाएं और मीठी रोटी पर तेल लगाकर काले कुत्ते को खाने को दें.

अगर शनि की अशुभ दशा चल रही हो तो मांस-मदिरा का सेवन न करें. प्रतिदिन पूजा करते वक्त महामृत्युंजय मंत्र ओम नम: शिवाय का जाप करें शनि के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती हैं.घर के किसी अंधेरे भाग में किसी लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें तांबे का सिक्का डालकर रखें.

शनिवार को ही अपने हाथ के नाप का 29 हाथ लंबा काला धागा लेकर उसको मांझकर माला की तरह अपने गले में पहलें. यदि शनि की साढ़ेसाती से ग्रस्त हैं तो शनिवार को अंधेरा होने के बाद पीपल का मीठा जल अर्पित कर सरसों का तेल का दीपक और अगरबत्ती लगाएं और वहीं बैठकर क्रमश: हनुमान, भैरव और शनि चालीसा का पाठ करें और पीपल की सात परिक्रमा करें.

Related Articles

Back to top button