Breaking News

राहुल गांधी ने कैंब्रिज में कहा कि हम आदिवासियों के साथ है लेकिन छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के साथ कहां हैं


छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत रायपुर में हुई। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक हुई। जबकि शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन शामिल हुए।

डी पुरंदेश्वरी ने हसदेव मामले पर कहा कि ये एक बड़ा मुद्दा है। BJP आदिवासियों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कैंब्रिज में कहा कि हम आदिवासियों के साथ है लेकिन छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के साथ कहां हैं? जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि बीजेपी ने 15 साल के शासन में आदिवासियों के साथ सिर्फ धोखा किया है। भूपेश सरकार सभी के हित का ध्यान रख रही है।

उन्होंने कांग्रेस के 50 प्लस फार्मूले को नेताओं के साथ धोखा करार दिया है। साथ ही साल 2023 में बीजेपी के चुनावी चेहरे पर उन्होंने कहा कि यह सवाल कांग्रेस से भी पूछा जाना चाहिए। क्या अगले चुनाव में मुख्यमंत्री खुद चेहरा होंगे या टीएस सिंह देव या ताम्रध्वज साहू का चेहरा आगे होगा।

उन्होंने कहा कि हमारा चेहरा पहले जो विकास हुआ है, वही होगा। बाकी समय आने पर सबको पता चल जाएगा। जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पुरंदेश्वरी जी को कांग्रेस पर टिप्पणी करने की बजाए बीजेपी की गुटबाजी पर बोलना चाहिए।

Source by Shivprakash

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button