Breaking News

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ी भजन से बांधा समा, बोले महाराष्ट्र से हम कथा छोड़कर भागा या कानून का उल्लंघन किया यह बिल्कुल निराधार


राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का प्रवचन चल रहा है बुधवार को धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लिया।उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कि हम कोई संत नहीं है हम एक हनुमान के सच्चे भक्त हैं उन्होंने कहा अंधश्रद्धा निर्मूलन कमेटी के सपोर्ट में हैं क्योंक वो तांत्रिक गुनिया ओझा को सबक सिखा रहे है। इन गुनिया ओझा का हम विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा जो हमारे ऊपर जो आरोप लगे हैं कि नागपुर महाराष्ट्र से हम कथा छोड़कर भागा या कानून का उल्लंघन किया यह बिल्कुल निराधार है उन्होंने चैलेंज करते हुए कहां की जिनको चैलेंज करना है वह रायपुर आए मैं रायपुर में हूं और मेरा कथा चल रहा है आगामी 20 और 21 को मेरा दिव्य दरबार है उसमें आए और मुझे चैलेंज करें मैं चैलेंज स्वीकार करता हूं उन्होंने यह भी कहा जो मेरे बारे में अनाप-शनाप अखबारों में छापे हैं वह मुझसे सॉरी बोले।

उन्होंने कहा कि मजार पर चादर चढ़ान आस्था है तो हनुमान जी का नाम लेना गुनाह क्यों। उन्होंने यह भी कहा कि पठान फ़िल्म का बहिष्कार होना चाहिए और मैं अपने बात पर हमेशा कायम रहेंगे इसके साथ ही उन्होंने कई सबलों का बेबाकी से जवाब दिया। आज की कथा में आज उन्होने छत्तीसगढ़ी भजन से समा बांध दिया। भक्तजन रायपुर में भाव विभोर हो कर कथा के दरम्यान झूमते नज़र आए।





Related Articles

Back to top button