बलोदा बाजार – अंधे कत्ल के मामले में पलारी पुलिस का खुलासा, युवक की हथौड़ी से मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

पैसे के लेनदेन के मामले में युवक की की गई थी हत्या।
2 अक्टूबर की है घटना
कुश अग्रवाल बलौदा बाजार
युवक की हत्या के मामले में पलारी पुलिस ने खुलासा करते हुए,मृतक के गांव के ही आरोपी को किया गिरफ्तार किया है।
बता दें कि 2 अक्टूबर को पलारी थाना अंतर्गत ग्राम वटगन में युवक दिनेश बंजारे ऊर्फ केकडू की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के ही नजदीक नाले के किनारे लाश मिली थी।
घटना की परिस्थिति व सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान के आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसकी पलारी पुलिस जांच में जुटी थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव का ही एक युवक जिसका नाम सुनील चतुर्वेदी है ,उक्त युवक ने अपनी मोटरसाइकिल मृतक के पास ₹20000 में गिरवी रखा था जिसकी ब्याज सहित रकम ₹26400 मृतक के द्वारा मांगने पर आरोपी युवक ने देर रात को पुराने खदान के पास शौच पर गए मृतक को पीछे से सिर में लोहे की हथौड़ी से मारकर हत्या कर फरार हो गया था, तत्काल पलारी पुलिस द्वारा आरोपी की खोजबीन कर उसे गिरफ्तार किया गया।





